छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

साप्ताहिक ऑनलाइन टेस्ट के छठवें संस्करण में 232 विद्यार्थी शामिल, प्रीति को मिला प्रथम स्थान।

कवर्धा--शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में सितंबर माह से  प्रारंभ की गई साप्ताहिक ऑनलाइन टेस्ट श्रृंखला के छठवें संस्करण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस ऑनलाइन टेस्ट में इस सप्ताह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के 232 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में 47 विद्यार्थियों ने 50 में से 50 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी प्रीति ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन के हाथों कुमारी प्रीति को  ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक- उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि एवं नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से संचालित इस साप्ताहिक ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन एवं संचालन व्याख्याता तुलस राम चंद्राकर द्वारा किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image