छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

*धान खरीदी नीति में बदलाव से किसानों को बड़ा लाभ : सचिन सिंह बघेल*

धान खरीदी नीति में बदलाव से किसानों को बड़ा लाभ : सचिन सिंह बघेल*

➡️ साय सरकार के अभूतपूर्व फैसले से प्रदेश भर के किसान गदगद*

राजनांदगांव।* 

खरीफ वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की निर्धारित सीमा के तहत किसानों को संपूर्ण बोनस सहायता राशि प्रदान करने के छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय का जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के किसानों के हित में ऐतिहासिक और दूरगामी लाभ देने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति, खुशहाली और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार जनहितैषी निर्णय ले रही है। 21 क्विंटल धान खरीदी के साथ पूरी बोनस सहायता राशि का लाभ देने की व्यवस्था किसानों के लिए दोहरे लाभ की सौगात साबित होगी।
श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों की मेहनत और उनके परिश्रम का सम्मान करने वाला है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होने के साथ ही अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिलेगी। धान खरीदी की निर्धारित सीमा के आधार पर संपूर्ण बोनस सहायता राशि दिए जाने से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल से किसानों के चेहरे पर खुशी आएगी और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्धारित पात्रता एवं बोए गए रकबे के सत्यापन के आधार पर यदि कोई किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान भी बेचता है तब भी उसे प्रति एकड़ निर्धारित संपूर्ण बोनस सहायता राशि का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है। इससे उन किसानों को भी पूरा लाभ मिल सकेगा जो किसी कारणवश अपने खेत में उत्पादित संपूर्ण धान की बिक्री नहीं कर पाते हैं। विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह निर्णय आर्थिक संबल प्रदान करने वाला साबित होगा। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान खुशहाल होगा तो गांव, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्रदेश भी समृद्ध होगा। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के हित में लगातार योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। धान खरीदी की व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बनाने के साथ बोनस सहायता राशि का पूरा लाभ देना सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे किसानों का खेती के प्रति विश्वास और उत्साह भी बढ़ेगा। किसानों को मिलने वाली अतिरिक्त आर्थिक सहायता का लाभ ग्रामीण बाजार, कृषि संबंधी गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा। इससे गांवों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और किसानों की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। श्री बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ काम कर रही है। 21 क्विंटल धान खरीदी की निर्धारित सीमा के साथ संपूर्ण बोनस सहायता राशि देने का निर्णय इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के ऐसे किसान हितैषी फैसलों से छत्तीसगढ़ का अन्नदाता आर्थिक रूप से सशक्त होगा और प्रदेश कृषि विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image