छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

जिले में राशन वितरण सुचारू, 16 प्रतिशत कार्डधारियों को मिला खाद्यान्न

बिलासपुर । जिले की उचित मूल्य दुकानों में नवंबर माह के राशन का वितरण सुचारू रूप से जारी है। 12 नवंबर की स्थिति में जिले के 16 प्रतिशत राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है। शेष कार्डधारियों को भी राशन उपलब्ध कराने के लिए उचित मूल्य दुकानों को निर्देशित किया गया है। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि नवंबर माह के लिए खाद्यान्न आवंटन, उठाव एवं वितरण संबंधी सभी पूर्व तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई थीं। प्रदेशभर की उचित मूल्य दुकानों का सर्वर 1 से 4 नवंबर तक बंद रहने के कारण वितरण कार्य में अस्थायी बाधा आई थी। सर्वर पुनः प्रारंभ होने के बाद जिले में राशन वितरण नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक ने बताया कि वितरण कार्य निरंतर प्रगति पर है। उचित मूल्य दुकानों को शेष राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image