छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों को संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

 जांजगीर-चांपा नवम्बर 2026

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों में परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम के वर्ष परिवर्तन की सुविधा विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। उक्त सुविधा का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को 30 नवंबर 2026 तक आवेदन करना होगा।

       सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संस्था, पाठ्यक्रम अथवा पाठ्यक्रम के वर्ष में परिवर्तन करना चाहते हैं, वे अपने छात्रवृत्ति आईडी के विद्यार्थी लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजने के बाद विद्यार्थियों को अपनी अध्ययनरत संस्था को इसकी जानकारी देनी होगी। संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कलेक्टोरेट स्थित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कक्ष क्रमांक 106, प्रथम तल, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) में कार्यालयीन समयावधि के दौरान जमा कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image