छत्तीसगढ़ / दुर्ग

आबकारी विभाग द्वारा कुल 109 बल्क लीटर महुआ एवं देशी शराब जप्त

दुर्ग । कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 16 नवम्बर को गश्त के दौरान वृत्त दुर्ग आंतरिक दक्षिण जिला-दुर्ग द्वारा ग्राम घोरारी में आबकारी स्टॉफ द्वारा अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब 100 लीटर एवं 300 किलो ग्राम शराब बनाने लायक महुआ लाहन जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 17 नवम्बर को ग्राम घटिया खुर्द थाना नंदनी नगर में सूचना प्राप्त होते ही आरोपी रिनु पवार के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा मसाला कुल मात्रा 9.0 बल्क लीटर जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 36 का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक  रामा नंद दीवान एवं  भोजराम रत्नाकर, आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image