शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलतरा में बाल विवाह मुक्त भारत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
ब्यरो (रायपुर)हेमंत बंजारे ** जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में माननीय अध्यक्ष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में 19 नवंबर 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलतरा, रायपुर में **“बाल विवाह मुक्त भारत – शपथ ग्रहण कार्यक्रम”** का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र **शिवानी शुक्ला, मंडा रोकड़े एवं कामिनी देवी** द्वारा नालसा (आशा – जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्रवाई) अभियान के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन के प्रति लोगों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
यह जागरूकता अभियान 21 अक्टूबर 2026 से 28 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक बुराई को समाप्त करना तथा बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान कर सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह रोकने के लिए बालिकाओं की शिक्षा निरंतर जारी रखना, कौशल विकास को बढ़ावा देना, महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा सामाजिक सुरक्षा, खेलकूद और नेतृत्व में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इसके साथ ही उपस्थित लोगों को नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
**प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर जानकारी दी गई—**
1. **नालसा टोल फ्री नंबर 15100:** निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक सलाह प्राप्त करने की जानकारी दी गई।
2. **नालसा डॉन (DAWN) योजना:** नशा पीड़ितों के पुनर्वास केंद्रों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।
3. **यातायात सुरक्षा:** मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा की अनिवार्यता तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति में मुआवजे के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
4. **बाल विवाह उन्मूलन:** बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसे रोकने के कानूनी उपायों तथा बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई तथा समाज में बाल विवाह रोकने और बेटियों को शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करने की अपील की गई।