छत्तीसगढ़ / रायपुर

शालीमार एलटीटी ट्रेन हादसा : रेलवे ने दिए एसएजी लेवल की जांच के आदेश

 
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के ड्रिलिंग मशीन के ड्रीलर का हेड लगने से टूटी एसी कोच की खिड़कियां : रेलवे

 

रायपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में उरकुरा स्टेशन से गाड़ी संख्या 18030 शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस गुजर रही थी। घटना स्थल पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कांट्रेक्टर  द्वारा रेलवे को संज्ञान में लाये बिना ड्रिलिंग मशीन से रेलवे लाइन के नीचे ड्रिलिंग किया जा रहा था उसी समय ड्रीलर का हेड लगने से ट्रेन के एसी कोच बी-4,बी-5,बी-6 के खिड़कियों के कांच टूटने की घटना घटित हुई ।

जिसमें ट्रेन में चलने वाले ओबीएचएस (सफाई कर्मी) स्टाफ नारायण चंद बाग उम्र 30 साल को एवं एक अन्य यात्री (व्यक्ति) देवारी लाल धीवर उम्र 30 साल हाथ में चोट आई । एक रेल यात्री उम्र 12 साल जो अपने परिवार के साथ खड़गपुर से एलटीटी की यात्रा कर रहे थे उन्हें आंख के पास चोट आई इन्हें उपचार के उपरांत परिवार सहित विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रेलवे द्वारा टिकट की व्यवस्था कर भेजा गया ।

Leave Your Comment

Click to reload image