छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*मुख्यमंत्री अरुण साव का सेमरसल में आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं*

लोरमी - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण साव का उनके जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को विद्यालय परिसर में अपने बीच पाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में अपार हर्ष, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पुष्पवर्षा कर, आरती एवं तिलक लगाकर अरुण साव का आत्मीय अभिनंदन किया। इस विशेष अवसर पर उन्हें ‘पंच परिवर्तन’ पुस्तक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कृति ‘मेरी इक्यावन कविताएं’, स्वामी विवेकानंद जी की दिव्य प्रतिमा तथा शाल एवं श्रीफल भेंटकर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। विद्यालय परिवार ने अरुण साव के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जनसेवा, विकास एवं समर्पण के कार्यों की सराहना की। इस आत्मीय आयोजन ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बच्चों के प्रति अपना अपार स्नेह व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार का आभार जताया तथा बच्चों के प्रेम, सम्मान एवं शुभकामनाओं से अभिभूत होकर सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप, शिक्षक राजकुमार कश्यप, राकेश पांडेय, उमाशंकर राजपूत, ललिता शर्मा, स्मिता क्षत्री, स्वतंत्र ध्रुव सहित बाल कैबिनेट प्रधानमंत्री राधिका साहू, शिक्षामंत्री मेघा ध्रुव, सोनिया, चंचल, योगेश्वरी, लीलम, दिव्या, लकेश्वरी, आरती, रेवती, सुमन, कात्यायनी, काजल, मुस्कान, जागृति, शुभी, खुशी, तेजस्विनी, मानवी, मीनाक्षी, संस्कार, शैलेन्द्र, प्रहलाद, अनुराग, आकाश, मयंक, प्रेमकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image