साय कैबिनेट की बैठक 7 को, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को सुबह 11 बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्त के भुगतान पर भी चर्चा हो सकती है।
हालांकि इस संबंध में अभी तक को आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि कल होने वाली बैठक में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।