छत्तीसगढ़ / रायपुर

पीसीसी चीफ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि हमें गर्व है कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य है जिसने भारत की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान दिया। जब कांग्रेस से दीगर विचारधाराओं के लोग भारत की आजादी को दिवास्वप्न कह कर कांग्रेस के द्वारा लड़ी जा रही स्वतंत्रता आंदोलन का मखौल उड़ाते थे तब कांग्रेस नेताओ ने न सिर्फ आजाद भारत अपितु आधुनिक भारत की परिकल्पना की। कांग्रेस ने इसे साकार करके भी दिखाया।
दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सर्वागीण विकास के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता और सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प हम सब कांग्रेसजन आज स्वतंत्रता दिवस पर दोहराते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image