मर्चेंट एसोसिएशन ने गोल बाजार में किया ध्वजारोहण
रायपुर । 78वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मर्चेंट एसोसिएशन ने गोल बाजार रायपुर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पूर्व सासंद सुनील सोनी, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, समाज सेवी ओमप्रकाश बरलोटा, महेंद्र बागड़ोदिया ने पुष्प अर्पित कर झंडा वंदन किया।
इस अवसर पर सासंद सुनील सोनी ने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के दायित्व के लिए सजग और समर्पित रहना चाहिए। इस अवसर पर जवाहर अग्रवाल, राजा पंसारी, मुरली शर्मा, जीतेंद्र साटौने, सुनील प्रितवानी, देवनारायण पंसारी, आवेश अशर्फी, जावेद संतोष रावत एवं बहुत से व्यापारी गण उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी।