वनांचल में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
रायपुर |
16-Aug-2024
दिनांक 15.08.2024 को "स" समवाय कन्हारगाँव 40 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, के द्वारा सुदूर ग्राम घोटिया में सेनानी, 40वीं वाहिनी भा०ति०सी०पु० श्री अनंत नारायण दत्ता के कुशल मार्गदर्शन में सहायक सेनानी श्री नरेन्द्र सिंह सलाल के नेतृत्व में, 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम घोटिया के प्राथमिक शाला में ग्राम प्रधान, ग्रामवासियों, बच्चों एवं शिक्षकों के साथ ध्वजारोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री नरेन्द्र सिंह सलाल ने बच्चों य ग्रामवासियों को तिरंगा झंडा, टॉफी और मिष्टान का वितरण किया गया एवं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने संबोधन के माध्यम से बताया गया कि कैसे हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। साथ ही उन महान विभूतियों को भी याद किया गया जिन्होनें आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व नौछावर कर दिया। आजादी के इस पावन अवसर पर ग्रामवासियों व बच्चों में अपने आई०टी०बी०पी० के जवानों को देखकर काफी उत्साह देखा गया। और ग्रामवासियों ने भी बच्चों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।