जैन दादाबाड़ी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप की धूम
रायपुर । खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणि प्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप हेतु मूर्ति , अखण्ड ज्योत व कलश स्थापना के साथ गुरुभक्ति आरम्भ हुई।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि गुरु देव दयाल को मन में ध्यान लगाय , अष्ट सिद्धि नव निधि मिले मन वांछित फल पाय , पंक्तियों से आरम्भ इक्तिसा जाप में श्रद्धालु गुरुभक्ति में सरोबोर हो जाते हैं । प्रतिदिन 9 लाभार्थी परिवारों द्वारा सैकड़ों गुरुभक्तों के साथ चारों दादागुरुदेव की संगमरमर की छत्री के सम्मुख संगीतमय इक्तिसा जाप लगातार 60 मिनट तक किया जाता है। इक्तिसा जाप के साथ प्रतिदिन प्रभु भक्ति के भजन नए गायकों द्वारा प्रस्तुत किये जाते हैं।