भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।