मुक्त मे बाटे जाने वाले सरकारी पुस्तको का सिलयारी रियल बोर्ड पेपर मिल में अवैध तरीके से गलाया जा रहा है।
धरसींवा ब्रेकिंग न्यूज़ /
सिलयारी:- रियल बोर्ड पेपर मिल सिलयारी में विकास उपाध्यक्ष जी के नेतृत्व में छापामारी की कार्यवाही की मालुम हो कि सरकार के द्वारा बच्चो को मुक्त में सरकारी पुस्तक पहली से नवमी क्लास में दिये जाते है
जो गरीब बच्चो के लिए एक वरदान साबित होते है लेकिन सिलयारी में रियल बोर्ड पेपर मिल में पुस्तको को खपाना मतलब गरीब बच्चो का भविष्य के साथ खिलवाड़ करना
यह खेल कितने दिनो से हो रहा है इसका खुलासा बहुत जल्द किया जायेगा
जिसमे लगभग अनुमान 2 लाख से अधिक पुस्तकों को गलाया जा रहा राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर की पुस्तकें तथा कॉपियां भी बरामद की गई है
आगे की जांच व कार्यवाही जारी है।बच्चो को पुस्तक फट जाने पर दुबारा नही दिया जाता लेकिन इस तरह अवैध कार्य किया जा रहा जिसको तत्काल संज्ञान में लेकर आरोपी के ऊपर कार्यवाही किया जाए
!आज विकास उपाध्याय जी के नेतृत्व में यह कार्यवाही किया गया है।