छत्तीसगढ़ / रायपुर

धरसींवा न्यूज़/-हेमंत खबर / औद्योगिक क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर नाबालिक बच्चे हो रहे हैं शिकार

 धरसींवा न्यूज़/-हेमंत औद्योगिक क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर 

नाबालिक बच्चे हो रहे हैं शिकार
 
सांकरा (धनेली) -:  रायपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार लगातार निजात अभियान चलाने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र
में इन दिनों अब नशे के सौदागर नाबालिक बच्चों को ढाल बनाकर नशे का कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं
दरअसल इस क्षेत्र में चोरी और लुटपाट की घटनाएं आम हो गई है जिसमें ज्यादातर नाबालिक बच्चे शामिल हैं
,बच्चों को ढाल बनाकर नशे का कारोबार कराने वाले पुलिस के पकड़ से दुर है नाबालिक बच्चे पकड़े जाने पर आसानी से छुट जाते हैं
इसलिए इनको ढाल बनाकर नशे का कारोबार करवा रहे हैं।
नाबालिक बच्चे ज्यादातर नशे की गिरफ्त में
सुखा नशाखोरी करने के मामले में नाबालिग बच्चों को इसकी आदतन डाल इनका भविष्य बर्बाद करने मे गांव के ही कुछ लोगो का हाथ है
बच्चे स्कूल छोड़ अब घुमंतु हो रहे हैं, नशाखोरी आदतन हो चुके बच्चे नशे के समान के लिए चोरी लुटपाट जैसे घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।
इस नशे के समान खरीदने बच्चे बाहर से भी पहुंच रहे हैं ग्राम सांकरा अटल चौक मंगल भवन तलाब में बने शुलभ शौचालय नशेड़ियों का अड्डा बन गया है
हाईवे किनारे वार्ड नंबर 19 में नशे का समान खरीदने तालाब के पचरी बरगद पेड़ के नीचे पर नशेड़ियों असमाजिक तत्वों का सुबह से जमावड़ा लगा रहता है
,लोग बाहर से नशे का समान खरीदने गांव पहुंच रहे है महिलाओं को भी अपशब्दों का सामना करना पड़ रहा है,नाबालिक बच्चों के माता-पिता भी परेशान हैं
कहीं उनके बच्चों उनकी गैरमौजूदगी में बिगड़ न जाए ऐसे हालात में मोहल्लेवाशी भी परेशान हैं देर रात तक असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है।
नशे की आदी होने पर बच्चे अपने माता-पिता की बात भी नहीं सुनते बातों को अनसुना कर दिया करते हैं और गलत राह पर निकल पड़ते हैं,
माता पिता कुछ कहे तो अपने आप को चोटिल कर लेते हैं ज्यादातर नशे के आदि हो चुके बच्चों के शरीर पर ब्लेड मारकर अपने आपको
चोटिल कर लेते हैं।वर्जन  कोई सूचना नहीं मिली है  जांच कराई जाएगी और कार्यवाही किया जाएगा
इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दिया जाएगा
पहलाद  राठौर चौकी प्रभारी सिलतरा

Leave Your Comment

Click to reload image