छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

प्रकृति थीम पर "स्वच्छता ही सेवा" पेंटिंग प्रतियोगिता आज

 बेमेतर। "स्वच्छता ही सेवा है 2024" अभियान के तहत प्रकृति (Nature) थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टर कार्यालय) बेमेतरा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़िला पंचायत बेमेतरा ने सभी स्कूलों के प्रधानपाठकों और प्राचार्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सबसे अच्छे पेंटिंग करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से शामिल करें। प्रत्येक कक्षा से कम से कम एक विद्यार्थी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को पेंटिंग के लिए आवश्यक सामग्री ज़िला पंचायत द्वारा प्रदान की जाएगी, हालांकि प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत सामग्री का भी उपयोग कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक क्षमताओं को प्रकट करना है।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता और प्रकृति के महत्व को समझने और अपने विचारों को कलात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी स्कूलों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image