छत्तीसगढ़ / रायपुर

जशपुर क्षेत्र में विद्युत लाइनें,फीडर बे ऊर्जीकृत, 423गांव व 1083 टोलों को लाभ।

रायपुर। मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष डाॅ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में आज जशपुर क्षेत्र में 3 अतिमहत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुये । एक पारेषण लाइन तथा दो फीडर बे ऊर्जीकृत किये गए  । छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर टांसमिशन कंपनी के एम डी श्री राजेश कुमार शुक्ला  की सतत मानीटरिंग के कारण यह कार्य  शीघ्रता से पूर्ण किये गए। पत्थलगांव तथा  जशपुर के दो नग   132 /33केवी उपकेंद्रों के बीच सेकंड सर्किट लाइन 106.5 किलोमीटर को ऊर्जीकृत किया गया , जिसकी परियोजना  लागत   13.58 करोड़ रु. है । 132/33 के.वी.उपकेंद्र जशपुर में फीडर- बे  तथा 132/33 केवी उपकेंद्र  पत्थलगांव में फीडर-बे भी ऊर्जीकृत किया गया । इनकी लागत 2. 13 करोड़ रु. है । इस अवसर पर  गौतम केनार, जी आर जायसवाल,  जेपी सिदार, नवीन मिश्रा,बसंत टोप्पो ,एच. वारे, भूपेश पैकरा आदि अधिकारीगण उपस्थित थे ।इन विकास कार्यों से 423 गांवों , 1083 टोलों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है । 

Leave Your Comment

Click to reload image