बदमाशों ने युवक को दी खौफनाक मौत, उतारा मौत के घाट
रायपुर में जातिसूचक टिप्पणी के बाद उड़ाया मजाक तो गुस्साए बदमाशों ने युवक को दी खौफनाक मौत, उतारा मौत के घाट
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रवीण यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभय नेताम की हत्या की। दरअसल, मृतक अभय नेताम ने बाइक से गिरने पर आरोपी प्रवीण यादव पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसका मजाक उड़ाया।
जातिसूचक टिप्पणी से गुस्साए आरोपी प्रवीण और उसके दोस्तों ने अभय के पेट और पीठ में चाकू मारकर फरार हो गए। वहीं हमले में घायल अभय की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीडीनगर थाना पुलिस ने इस घटना में शामिल नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामला
घटना की शुरुआत तब हुई जब प्रवीण यादव अपनी बाइक से जा रहा था और सरोना के पास नाली के पास संतुलन खो बैठा और गिर गया। उसी दौरान, अभय नेताम ने मौके पर मौजूद रहते हुए प्रवीण पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसका मजाक उड़ाया।