छत्तीसगढ़ / रायपुर

तेज रफ्तार दो पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 14 घायल, एक मजदूर की मौत

 रायपुर/अभनपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थनौद चौक के पास दो पिकअप वाहन तेज रफ्तार के कारण पलट गए। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान तोमलाल साहू (32 वर्ष) के रूप में की गई है, जो ग्राम पोड़ का निवासी था।

घटना की जानकारी मिलने पर अभनपुर और गोबरा नवापारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। एक गंभीर घायल को रावतपुरा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये हादसा तब हुआ जब ग्राम खोला से मजदूरों का एक दल नवा रायपुर के ग्राम बंजारी काम के लिए जा रहा था। पिकअप वाहन का चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था और ग्राम थनौद चौक के पास नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। वहीं, पिकअप के पीछे चल रहा दूसरा वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह सड़क दुर्घटना अत्यधिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुई, जिससे कई मजदूर घायल हुए हैं, और एक की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की सूची

- नरेंद्र कुमार बघेल (42 वर्ष) - ग्राम खोला, थाना अभनपुर

- चंद्रवती (50 वर्ष) - ग्राम खोला, थाना अभनपुर 

- जमुना सोनवानी (40 वर्ष) - ग्राम खोला

Leave Your Comment

Click to reload image