छत्तीसगढ़ / रायपुर

सा रे गा मा पा की संगीत संध्या में झूमा गुढ़ियारी

रायपुर। नवरात्रि पर्व के अष्टमी और नवमी के शुभ अवसर पर, 11 अक्टूबर को बंगाली महिला मंडल तिलक नगर गुढ़ियारी द्वारा सियान सदन दुर्गा पूजा पंडाल में एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर के सा रे गा मा पा संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों के साथ माता दुर्गा की भक्ति में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

संगीत संध्या का आयोजन संगीत गुरु डॉ. एन डी चक्रवर्ती के मार्गदर्शन और राहुल चक्रवर्ती के संयोजन में किया गया। इस दौरान कई कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। प्रमुख रूप से कुलदीप कोल्हेकर, प्रत्यक्ष निगम, सत्यम निगम, सावनी बजाज, सोमा कोरी, आयुषी लोधी, स्वस्ति धामने, रुद्राक्ष चक्रवर्ती, श्रीजा चक्रवर्ती, अनुष्का भट्टाचार्य, मिस्शका सरदार, शरण्य आदित्य, संचित आदित्य, पृथ्वी तांडी, भूमि सागर, और लता महानंद ने अपने सुरों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

यह संगीतमय संध्या दुर्गा पूजा उत्सव का एक विशेष आकर्षण रही और इसमें उपस्थित भक्तों ने कलाकारों की प्रस्तुति की प्रशंसा की।

Leave Your Comment

Click to reload image