छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

साधु का दर्शन पुण्य के उदय से प्राप्त होता है : मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी

गरियाबंद,भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय रविवार को गरियाबंद में प्रवास में रहें। इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित किया। इसके साथ ही जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री साय ने कहा कि सदस्यता अभिमान भाजपा का महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा के कार्यकर्ता जिले में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए। इस दौरान उन्होंने मंडलवार सदस्यता अभियान के वस्तस्थिति की जानकारी ली। अभियान में और अधिक तेजी लाने आवश्यक सुझाव भी दिए। साय ने कहा की 30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा, 15 अक्टूबर से सक्रिय सदयता अभियान शुरू होना है। सभी पदाधिकारी कार्ययोजना बनाकर काम करें। इसके अलावा पार्टी के निर्देश से अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जितने अधिक सदस्य बनेंगे उतना पार्टी को लाभ मिलेगा। इसके बाद संगठन चुनाव भी होगा। 

कार्यक्रम को प्रदेश के उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कार्यशाला में सक्रीय सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाने होंगा। सक्रिय सदस्य बनने के बाद उसकी सूची भी देनी होगी। इसका मंडल स्तर पर सत्यापन भी किया जाएगा। इसके बाद सक्रिय सदस्य की सूची जारी होगी। उन्होंने कहा की जिले में अभियान की अच्छी स्थिति है। हम अपने लक्ष्य से ज्यादा पीछे नही है। थोड़ा और प्रयास करेंगे तो लक्ष्य से आगे बढ़ सकते है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने भारतीय नेतृत्व को अस्वस्थ किया कि संगठन ने जो लक्ष्य दिया है उसे पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया। आभार विधायक रोहित साहू ने जताया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

इस अवसर पर बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, संतोष उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार साहू, जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, नपा अध्यक्ष छुरा खोमन चंद्राकर, मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, आई सेल संयोजक सागर मयाणी, सक्रिय सदस्य अभियान जिला प्रभारी भागवत हरित, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी योगेश शर्मा, सहित जिले एवम मंडल के सभी पदाधिकारी, अभियान के जिला एवम मंडल प्रभारी मौजुद थे। 

Leave Your Comment

Click to reload image