छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, इस दिन होगी वोटिंग

 रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा, और इसके परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा समय पर चुनाव कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इस उपचुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image