रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2024
रायपुर |
2024-10-18 16:05:22
प्राधिकार पत्र हेतु सूचना
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दैनिक प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2024 में मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतु प्राधिकार पत्र जारी करने हेतु अपने मीडिया संस्थान से अनुशंसापत्र सहित (एक प्रिंट मीडिया से एक संवाददाता और एक इलेक्ट्रानिक मीडिया से दो, एक संवाददाता व एक कैमरापर्सन) पत्रकारों की जानकारी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर, पुराना संवाद भवन, छोटापारा में 19 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें।