मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के भाभी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल स्वर्गीय श्रीमती बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि पूर्व विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा के भाभी स्वर्गीय श्रीमती बिमला देवी शर्मा का निधन 7 अक्टूबर 2024 को करीब 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। श्रद्धांजलि सभा में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री प्रमोद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं परिवारजन उपस्थित थे।