बीओबीआरएन रेक्स के उपयोग से पॉवर प्लांट तक भारी मात्रा में पहुँचेगा कोयला
रायपुर |
2024-10-24 16:44:23
रायपुर, स्मेल्टर्स में आसानी से कोयला ले जाने के उद्देश्य से वेदांता एल्युमीनियम ने बीओबीआरएन रेक्स का उपयोग शुरू किया है। कंपनी के ये स्मेल्टर्स झारसुगुडा, ओडिशा, कोरबा और छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। न्यूमेटिक डोर ओपनिंग ऐक्चुएटर से लैस ये रेक्स भारतीय रेल की जनरल पर्पस वैगन इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत आए हैं। इनसे परिचालन में वृद्धि होगी और सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में कंपनी आगे बढ़ेगी।
वेदांता एल्युमीनियम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री सुनील गुप्ता ने कहा, "बीओबीआरएन रेक्स का उपयोग हमारे परिचालन की गति बढ़ाने में योगदान देगा। इससे हमारा रेल कोएफिशिएंट सुधरेगा, टर्नअराउंड टाईम घटेगा और कोयला परिवहन भरोसेमंद बनेगा।"
बाल्को के सीईओ एवं डायरेक्टर श्री राजेश कुमार ने कहा, "हमारा यह कदम सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करते हुए परिचालन कुशलता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
बीओबीआरएन रेक्स बंदरगाहों से थर्मल पॉवर प्लांट तक कोयले की भारी मात्रा पहुँचाने में सक्षम हैं। इनकी खासियत यह है कि कोयले को वैगन के निचले हिस्से से सीधे हॉपर पिट में अनलोड किया जा सकता है, जिससे अनलोडिंग प्रक्रिया तेज और कुशल हो जाती है। वेदांता एल्युमीनियम के झारसुगुडा प्लांट और बाल्को, कोरबा स्मेल्टर को बिजली की निरंतर और भरोसेमंद आपूर्ति की आवश्यकता होती है, और बीओबीआरएन रेक्स के उपयोग से कोयला आपूर्ति में सुधार होगा।
इस कदम से उत्पादन लागत कम होगी और सप्लाई चेन का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इसके अलावा, रेल द्वारा कोयला ले जाने से ट्रकों के मुकाबले कम कार्बन उत्सर्जन होता है, जिससे कंपनी का कार्बन फुटप्रिंट भी घटेगा।