छत्तीसगढ़ / रायपुर

जालसाज महिलाओं ने दिखाया भूत-प्रेत का डर, कैंसर पीड़ित को बनाया शिकार और ठग लिए तीन लाख

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो ठग महिलाओं ने तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़िता ने जब अपनी तबीयत में सुधार नहीं देखा, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

 

पीड़िता एस त्रिपाठी, जो कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है, ने कुछ माह पहले पूजा नामक महिला से दोस्ती की। पूजा त्रिपाठी के घर आने-जाने लगी और उसने बताया कि वह हीलिंग करती है। उसने त्रिपाठी की परेशानियों को सुनकर उन्हें पूजा कराने के लिए 21,000 रुपये लिए।कुछ समय बाद, पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके कारण उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उसने पूजा कराने के लिए 51,000 रुपये की मांग की, जिसे त्रिपाठी ने देने के लिए सहमति दी।

पूजा ने आगे बढ़ते हुए कहा कि त्रिपाठी के घर में पितृ दोष है और इसके निवारण के लिए उसे दो तोले का सोने का सिक्का चाहिए। विश्वास करते हुए त्रिपाठी ने सोने का सिक्का लाकर उसे दे दिया। पूजा के साथ आई दूसरी महिला ने भी पूजा में भाग लिया और दोनों महिलाएं पूजा के बाद सोने का सिक्का लेकर वहां से चली गईं।

Leave Your Comment

Click to reload image