रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : भितरघातियों पर कांग्रेस की नजर, पंचों से करवा रही सर्वे
रायपुर। कांग्रेस पार्टी को इस समय अंदर ही अंदर भितरघात का डर सता रहा है। हालात यह हैं कि आकाश शर्मा को टिकट मिलने के बाद अन्य टिकट के दावेदारों पर कांग्रेस ने निगरानी रखना शुरू कर दिया है।
इसके लिए पार्टी ने पंच-सरपंचों की विभिन्न टीमों को तैनात किया है, जो दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में टिकट की प्रत्याशा रखने वालों की गतिविधियों पर नज़र रख रही हैं। इन टीमों का मुख्य कार्य यह पता लगाना है कि कौन व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहा है और कौन बागी होने की कगार पर है।
इसके लिए, कांग्रेस ने दूसरे जिलों से एक विशेष टीम को बुलाया है, जो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेषकर उन स्थानों पर जा रही है, जहां दावेदारों की अच्छी पैठ है। ये टीमें लगातार स्थानीय लोगों से बातचीत कर दावेदारों की मंशा को जानने का प्रयास कर रही हैं।
इसके विपरीत, भाजपा में इस समय अंतर्कलह नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, एक संगठन के पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन भाजपा के बड़े नेता, विधायक, और जनप्रतिनिधियों में एकजुटता बनी हुई है।