छत्तीसगढ़ / रायपुर

आज श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी राष्ट्रपति, IIT, आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में होंगी शामिल

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शनिवार 26 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम राजभवन से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी, जहां दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके पश्चात, राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए भिलाई के लिए रवाना होंगी।भिलाई में, राष्ट्रपति मुर्मु आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा। समारोह में राष्ट्रपति छात्रों को संबोधित करेंगी और उन्हें स्नातक उपाधियों से सम्मानित करेंगी।.

इसके बाद, राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर पहुँचेंगी, जहां वे विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस समारोह में यूजी और पीजी के 25 विद्यार्थियों को कुल 33 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image