राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में रोपा बेल का पौधा
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर उनके नवा रायपुर स्थित निवास पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।