रोजगार

AIIMS Vacancy 2024: यूपी एम्स में सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी, आवेदन शुरू

 AIIMS Gorakhpur Recruitment 2024: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने सीनियर रेजिडेंट की वैकेंसी निकाली है। ऐसे में जो युवा लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र मे वैकेंसी  ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह बढ़िया मौका है। एम्स उत्तर प्रदेश ने सीनियर रेजिडेंट के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में फॉर्म भरकर शामिल हो सकते हैं।

UP AIIMS Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स

यूपी एम्स की इस भर्ती के जरिए एनाटोमी, ईएनटी, एनास्थिया, डेंटिस्ट्रिया, न्यूरो सर्जरी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, पीएमआर समेत कुल 32 विभागों में सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की जाएगी। कैटेगिरी वाइज वैकेंसी की डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल में देख सकते हैं।

श्रेणी वैकेंसी
अनारक्षित 39
ईडब्ल्यूएस 20
ओबीसी 45
एससी 26
एसटी 14
कुल 144


AIIMS Senior Resident Eligibility: योग्यता

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। नॉन मेडिकल कैंडिडेंट्स के पास एमएससी की डिग्री और रिलेटेड फील्ड में पीएचडी होना जरूरी है। योग्यता संबंधित डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते 

Leave Your Comment

Click to reload image