मनोरंजन

मानसून में एक्टर्स कैसे रख रहे हैं अपनी इम्युनिटी का खास ख्याल?

मानसून में एक्टर्स कैसे रख रहे हैं अपनी इम्युनिटी का खास ख्याल?याबारिश के मौसम में टीवी सेलेब्रिटीज़की सेहत से जुड़ी आदतें - जानिये  इम्युनिटीबढ़ाने के आसान तरीके! मुंबई, जून2025:मानसून जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं साथ लाता है तापमान में उतार-चढ़ाव, दूषितपानी से होने वाली बीमारियों की समस्या और कमजोर इम्युनिटी की चुनौती। खासकर टीवी एक्टर्सके लिए, जो व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से जूझते रहते हैं, इस मौसम में फिट और इंफेक्शन-फ्रीरहना बेहद ज़रूरी हो जाता है। यही वजह है कि वे खानपान की आदतों को लेकर बेहद सजग रहतेहैं और घर का बना गरम खाना, हर्बल काढ़े और पोषक तत्वों से भरपूर चीज़ों को अपनी डाइटमें शामिल करते हैं। एण्डटीवी के कलाकारों सपना सिकरवार (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की बिमलेश)और आसिफ शेख (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के विभूति मिश्रा) ने बताया कि इस बारिश के मौसम मेंअपनी इम्युनिटी को मज़बूत बनाए रखने के लिये वो क्या कर रहे हैं। सपना सिकरवार, ऊर्फ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की  बिमलेश कहती हैं,‘‘मानसून में मैं अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए घरेलू नुस्खों पर भरोसाकरती हूं। मैं ऑयली और मिर्च-मसाले वाला तीखा खाना खाने से बचती हूं क्योंकि  इस मौसम में यह ठीक से पचता नहीं है। इसकी जगह मैंगर्म सूप, स्टीम्ड सब्ज़ियां और हर्बल चाय पीती हूं। मेरी सुबह की शुरुआत तुलसी और अदरकवाले गरम पानी से होती है-यह पाचन में मदद करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखता है। इसकेअलावा, पपीता और अनार जैसे फल मैं ज़रूर खाती हूं, जो स्किन और इम्युनिटी दोनों के लिएफायदेमंद हैं। ये छोटे-छोटे बदलाव इस मौसम में बहुत असर दिखाते हैं।‘‘ आसिफ शेख, ऊर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं‘के विभूति नारायण मिश्रा ने कहा, ‘‘मानसून बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन साथ ही इसमेंइंफेक्शन का रिस्क भी ज्यादा होता है। इसलिए मैं अपनी इम्युनिटी बढ़ाने वाले फूड सेकभी समझौता नहीं करता। मैं हल्का और गरम खाना खाता हूं-जैसे मूंग दाल, चावल और हल्कीभुनी सब्ज़ियां। मेरी इम्युनिटी का सीक्रेट है शाम को एक कप हर्बल टी, जो न सिर्फ सुकूनदेती है, बल्कि असरदार भी होती है। इस मौसम में मैं स्ट्रीट फूड से पूरी तरह दूर रहताहूं और पर्याप्त गरम पानी पीता हूं ताकि हाइड्रेशन बना रहे। साफ और पोषण से भरपूर खानाखाने से न केवल मेरी शारीरिक फिटनेस बनी रहती है, बल्कि मैं मेंटली भी एक्टिव रहताहूं। मेरे लिए मानसून को एंजॉय करने का सबसे अच्छा तरीका है-साधारण लेकिन लगातार अच्छीडाइट, क्योंकि मैं मानता हूं कि सेहत की शुरुआत किचन से ही होती है।‘‘ देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन‘रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फएण्डटीवी पर!

Leave Your Comment

Click to reload image