‘नानो ली नानो वैया’ गोंडी सॉन्ग इन दिनों काफ़ी सुर्खियां बटोर रही, आदिवासी संस्कृति की खूबसूरत प्रस्तुति
2026-03-19 15:55:07
‘नानो ली नानो वैया’ गोंडी सॉन्ग इन दिनों काफ़ी सुर्खियां बटोर रही, आदिवासी संस्कृति की खूबसूरत प्रस्तुति
एक्टर विक्रम कोर्राम और एक्ट्रेस शबनम पोयाम ने की शानदार
अदाकरी।
अदाकरी।
किरंदुल/दंतेवाड़ा । आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सुंदर तरीके से प्रस्तुत करने वाला गोंडी गीत “नानो ली नानो वैया” इन दिनों दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत में हीरो विक्रम कोर्राम और हीरोइन शबनम पोयाम ने अपने शानदार अभिनय और आकर्षक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस सॉन्ग की खास बात यह है कि इसमें आदिवासी जीवनशैली, परंपराएं और सांस्कृतिक भावनाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कलाकारों ने अपने अभिनय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से गोंडी संस्कृति की सुंदरता को जीवंत कर दिया है।
गीत की वीडियोग्राफी (कैमरामेन) जस्सी कुमार, कोरियोग्राफी संतोषी महानंद ने की है, जिन्होंने पारंपरिक आदिवासी नृत्य शैली को बेहद आकर्षक तरीके से मंच पर उतारा। वहीं डांसर कोमल सोढ़ी, बामन पोडियम, पिडे पोडियम और पांडो पोडियम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से गीत को और भी जीवंत बना दिया।
इस गोंडी सॉन्ग के माध्यम से कलाकारों ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का सराहनीय प्रयास किया है। रिलीज के बाद से ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोगों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है।