मनोरंजन

'पुष्पा 2' का पहला धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, डीएसपी की धुन पर अल्लू का स्वैग

 अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को रिलीज कर दिया है। दर्शकों में इस गाने को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

'पुष्पा-पुष्पा' कर रही है दुनिया 
'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने आज फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को रिलीज कर दिया है। इस गाने में 'पुष्पा' के गुणों के बारे बताया गया है। 

मीका सिंह की आवाज का जादू 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अपने रिलीज के लिए तैयार है। वहीं मेकर्स ने फिल्म के गाने को रिलीज करके दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। 'पुष्पा-पुष्पा' गाने में मीका सिंह की आवाज की दहाड़ सुनाई पड़ रही है। आने वाले दिनों में यह गाना सबकी जबान पर होने वाला है। इसकी धुन और इसके लिरिक्स दोनों ही कमाल के हैं। वहीं वीडियो की बात करें तो बेहद भव्य तरीके से इस गाने को निर्देशक ने शूट किया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image