बचके रहना रे बाबा! Johnny Depp ने फैंस को किया सतर्क, बताया Online कैसे हो रहा है उनके नाम पर scam
नई दिल्ली। ऑनलाइन स्कैमिंग के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। खासकर सितारों के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) का गलत इस्तेमाल करके लोग उनके चाहने वालों को ठग रहे हैं। हाल ही में प्राइवेट रिसॉर्ट, क्राय बेबी और फ्रेडी डैड: द फाइनल नाइटमेयर जैसी फिल्मों में नजर आए हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और प्वाइंटर्स में बताया कि कैसे-कैसे स्कैमर उनके नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।