बैकलेस ब्लाउज में 'देवा' एक्ट्रेस Pooja Hegde, अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
इंदौर।साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से भी चर्चा में रहती हैं।
उन्होंने अपने अभिनय के दम पर करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है और अब वह सोशल मीडिया पर भी अपनी छवि को मजबूती से स्थापित कर रही हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें और स्टाइलिश लुक्स अक्सर फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं बोल्ड फोटोज
पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय के अलावा वह अपनी बोल्ड फोटोज के लिए भी चर्चा में रहती हैं।
पूजा का जीरो फिगर फ्लॉन्ट
- हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी जीरो फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
- क्रीम कलर की ड्रेस में उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूजा का यह लुक उनके फैंस के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। उनकी खूबसूरत बॉडी और परफेक्ट फिगर की खूब तारीफ हो रही है।
- काम की बात करें तो पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' (Radhe Shyam) को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। फिल्म 31 जनवरी को बॉक्स ऑफिर पर रिलीज होगी।