तेजस्वी प्रकाश से लेकर दीपिका कक्कड़ तक, जानें 11 कंटेस्टेंट में किसे मिली सबसे मोटी रकम?
नई दिल्ली। टीवी पर इस वक्त दो रियलिटी शो में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कलर्स जहां बड़े-बड़े टीवी स्टार्स के साथ अपना शो 'लाफ्टर शेफ' (Laughter Chef 2) के सीजन 2 के साथ लौट आया है, वहीं दूसरी तरफ सोनी टीवी भी ब्रांड न्यू कुक शो 'मास्टर शेफ' के साथ रियलिटी शो के मैदान में उतरा है। सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में तेजस्वी प्रकाश से लेकर दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, चंदन प्रभाकर, राजीव अदातिया जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में टोटल 11 टीवी स्टार्स ने पार्टिसिपेट किया है, जो पहले सीजन की जज फराह खान, रणबीर बरार और विकास खन्ना को इम्प्रेस करने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं। सेलिब्रिटी अब मास्टर शेफ बनकर पसीना बहा रहे हैं, तो ये जाहिर सी बात है कि उन्होंने शो के लिए अच्छी खासी मोटी फीस भी वसूली होगी। कौन हैं सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कंटेस्टेंट और किसे मिल रहे हैं हफ्ते भर के लिए कितने पैसे, चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट:
तेजस्वी प्रकाश
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तेजस्वी प्रकाश का है, जिन्होंने बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। तेजस्वी वैसे तो काफी समय से टीवी में हैं और वह स्वरागिनी जैसे शोज कर चुकी हैं, लेकिन एकता कपूर के सुपरनैचुरल ड्रामे 'नागिन-7' से उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाए। इस शो से ही उनकी फीस भी बढ़ी। टेली टॉकिज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी इस सीजन की हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं और वह पर वीक 3 से 4 लाख रुपए फीस चार्ज करती हैं।
दीपिका कक्कड़
'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ एक लंबे समय बाद टेलीविजन पर लौटी हैं। उनके कमबैक से फैंस काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने भी सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के लिए अच्छी खासी रकम ली है। वह हर हफ्ते 2 से 3 लाख चार्ज करती हैं।
गौरव खन्ना
सबके चहेते अनुज कपाड़िया अपनी अनुपमा को छोड़कर अब मास्टर शेफ में खाना पकाते और जजेज को इम्प्रेस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक प्रोमो में तो शेफ विकास खन्ना पांच डिश बनाकर पेश करने को उनका ओवर कॉंफिडेंस बताते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस शो के लिए गौरव खन्ना ने पर वीक 2.5 लाख की मोटी फीस ली है।
उषा नाडकर्णी
पवित्र रिश्ता में सविता ताई बनकर उषा नाडकर्णी ने लोगों का खूब दिल जीता था। सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के इस कॉम्पीटिशन में वह भी यंग एक्टर्स के साथ भिड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। सीजन शुरू होने के साथ ही उनकी और अर्चना गौतम की नोक-झोक देखने को मिल रही है। इस शो के लिए उषा ताई हर हफ्ते मेकर्स से 1 लाख रुपए की फीस ले रही हैं।
मिस्टर फैजू
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू ने भी कलर्स के लाफ्टर शेफ को छोड़कर सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में एंट्री ली है। वैसे तो फैजू की कुकिंग स्किल्स फैंस पहले ही देख चुके हैं, लेकिन अब देखना ये है कि क्या वह यहां पर फराह खान और विकास खन्ना को इम्प्रेस करने में सफल होते हैं या नहीं। फैजू ने इस शो के लिए 2 लाख रुपए की फीस चार्ज की है।
अर्चना गौतम
बिग बॉस सीजन 16 से फेम पाने वाली अर्चना गौतम के करियर की गाड़ी दौड़ पड़ी है। कलर्स के बाद वह सोनी टीवी के कुकिंग शो में दिखाई दे रही हैं। इस शो के लिए अर्चना गौतम हर हफ्ते 1.5 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
निकी तंबोली
निकी तंबोली की बिग बॉस 18 में बेस्ट फ्रेंड बनी रुबीना दिलैक जहां कलर्स के शो लाफ्टर शेफ में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निकी तंबोली बिग बॉस मराठी के बाद अब सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह पर वीक एपिसोड 1.5 चार्ज कर रही हैं।
राजीव अदातिया
तेजस्वी प्रकाश के साथ बिग बॉस सीजन 15 में नजर आए राजीव अदातिया अब कुकिंग में हाथ आजमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर हफ्ते इस शो के लिए 1 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं।