सामान्य ज्ञान

लूज मोशन होने पर क्या खाना है फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए डाइट में शामिल करने वाले फूड्स

 लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए?

केला: डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि केला में प्रचुर मात्रा में सॉल्युबल फाइबर यानी घुलनशील फाइबर होता है जो लूज़ स्टूल यानी दस्त की स्थिति में उसे बांधने और ठोस रूप देने में मदद करता है। साथ ही पोटेशियम भी प्रोवाइड करता है जो डायरिया में बहुत ज़्यादा लूज़ होता है।

चावल: अगर आपको लूज़ मोशन हो रहा है तो अपनी डाइट में सफेद चावल को शामिल करें। डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि प्लेन राइस में लो फाइबर होता हैं और ये आसानी से पचने में सहायक होते हैं जिससे इरिटेडेड गट पर जेंटली काम करते हैं।

दही: अगर आप डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो लूज़ मोशन होने पर अपनी डाइट में दही को ज़रूर शामिल करें। दरअसल, दही के प्रोबायोटिक्स गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। लेकिन डायरिया होने पर दही में चीनी मिलाकर या स्वीटनर का इस्तेमाल न करें वरना आपको कोई फायदा नहीं होगा।

नारियल का पानी: डायरिया या लूज़ मोशन होने पर अपनी डाइट में नारियल का पानी ज़रूर शामिल करें। इसमें मौजूद पोटेशियम और तरल पदार्थ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।  हालांकि, अगर लूज मोशन ज्यादा हो रहे हैं, तो नारियल पानी को ओआरएस का विकल्प न समझें। दस्त के दौरान शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस का घोल ज्यादा जरूरी है।

खिचड़ी: लूज मोशन होने पर चावल और मूंग दाल से बनी हल्की खिचड़ी खाना फायदेमंद हो सकता है। खिचड़ी आसानी से पच जाती है इससे आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलता है और पेट पर दबाव भी नहीं पड़ता है

Leave Your Comment

Click to reload image