मध्य प्रदेश

करेंट से किसान की मौतः जंगली जानवरों के लिए बिछाए बिजली तार की चपेट में आया, खुद को बचाने शव रखा दूसरे के खेत में, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत में बिछाए गए करेंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। मामला जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खंडहुली गांव का है। किसान ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतक का शव अपने खेत से उठाकर खुद को बचने के लिए दूसरे जगह रख दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल किसान सुंदरलाल कहार खेत में लगी चने की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 11 हजार वोल्ट का करेंट का जाल बिछाया था। खेत की रखवाली कर रहे किसान शिव प्रसाद कोल रात में उस करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जब यह बात खेत मालिक सुंदर लाल को पता लगी तो वे बचने के लिए अपने एक अन्य साथी राज कुमार कुशवाहा के साथ मृतक शिव प्रसाद का शव अपने खेत से उठाकर दूर कही फेंक दिया था। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाकर यह समझ लिया था, कि वह पुलिस की नजरों से बच जाएगा। पुलिस ने तहकीकात के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों व्यक्तियों कें खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image