मध्य प्रदेश

सात समंदर पार महकेगी निमाड़ की खुशबू: कुसुम फूलों से जापान में बनेगा फूड कलर, Japanese company के सदस्यों ने खंडवा में देखा खेती का तौर-तरीका

खंडवा. निमाड़ की कुसुम की खुशबू अब सात समंदर पार विदेश तक पहुंचने वाली है. कुसुम की खेती को देखने के लिए जापान का त्रिस्तरीय एक दल खंडवा पहुंचा. इस दल के सदस्यों ने आजीविका मिशन की इन दीदियों से मुलाकात कर उनकी खेती के तौर तरीके को करीब से देखा.

नमामि आजीविका मिशन के तहत इन महिलाओं ने अपने श्रेष्ठ तरीके से पहले इन महिलाओं ने पहले प्रदेश स्तर पर अपना नाम कमाया. फिर सात समंदर पार देश और अब विदेश के लोगों को कुसुम की खुशबू लुभाने लगी है.

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में बनी कृषि नमामि आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के नेतृत्व में खंडवा जिले के पंधाना ब्लाक ओर खालवा के विभिन्न ग्रामों में आजीविका स्व सहायता समूह वाले यह कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इनसे जुड़ी महिला सदस्यों द्वारा की जा रही खेती के तरीके और उत्पादन की गुणवत्ता की जानकारी लेने के लिए जापान की कंपनी ताकाशी नागासाकी के सदस्यों ने खेत में जाकर सारी जानकारी ली.

खंडवा जिला प्रशासन की पहल

फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की एमडी कला बामने ने बताया कि आज हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि विश्व की सबसे बड़ी कंपनी जो फूड प्रोड्यूसर के कलर बनाती है, उनके सदस्य हमारे गांव के खेतों में आकर हमसे मिले और हमारी उपज को खरीदने की बात पर रजामंदी दी. खंडवा जिला प्रशासन ने भी इस कुसुम की महक को सात समुंदर पार जाने के लिए सारे द्वार खोल दिए हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image