केदारनाथ हेली सेवा: टूर ऑपरेटरों के जरिए बुक हुए 1087 हेली टिकट
उत्तराखंड । नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग की पड़ताल की। जिसमें पाया गया कि 1087 टिकटों की बुकिंग टूर ऑपरेटरों के माध्यम से की गई। जबकि 6148 टिकटों की बुकिंग यात्रा करने वाले यात्रियों ने खुद की है।
यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि आठ अप्रैल को केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने पोर्टल खोला। जिसमें दो से 30 मई तक की बुकिंग एक घंटे में फुल हो गई।