देश-विदेश

हमास के अपराध को बख्शेंगे नहीं : इज़रायल

 यरुशलम । इज़रायल ने शनिवार को फिलीस्तीन उग्रवादी संगठन हमास के हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का आरोप लगाया है और इस गठजोड़ को पराजित करने के इरादे का इज़हार करते हुए कहा है कि वह इस अपराध को भूलेगा नहीं।

इज़रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने आज यहां देर शाम को इंटरनेट के माध्यम से वैश्विक मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इज़रायल इस समय युद्ध के बीच है और वह अबतक के सबसे भयावह दौर से गुज़र रहा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image