देश-विदेश

सितारों पर शिकंजाः कानूनी पचड़े में फंसे अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान, गुटखा का विज्ञापन करने को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिस…

 दिल्ली. हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने जानकारी है कि, गुटखा कंपनियों का प्रचार करने के मामले में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन को बीते अक्टूबर महीने में नोटिस जारी किया गया है. यह भी कहा गया कि, उसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर रहा है तो यह याचिका खारिज कर दी जाए. इस पर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 मई 2024 की तारीख तय कर दी. यह आदेश जस्टिस राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने एक अवमानना याचिका पर पारित किया.

बता दें कि, अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने एक याचिका दायर कर कहा था कि, भारत सरकार के द्वारा पदम सम्मान से सम्मानित कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार किया जा रहा है. कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसी याचिका पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर बीते अगस्त 2023 को हाईकोर्ट ने कैबिनेट सेक्रेटरी, चीफ कमिश्नर और उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को अवमानना का नोटिस जारी किया गया था.

नोटिस का जवाब दाखिल करते हुए शुक्रवार को सुनवाई के दौरान डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने कहा, 20 अक्टूबर को महीने में अभिनेता शाहरुख खान अक्षय कुमार और अजय देवगन को नोटिस दिया जा चुका है. वही अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुटखा कंपनी से एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद विज्ञापन में दिखाने पर संबंधित पान मसाला कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 मई में 2024 तय की है.

Leave Your Comment

Click to reload image