देश-विदेश

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली ,। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो चुका है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वह बिहार से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी थे। 2005 से  2013 और 2017 से 2020 के बीच बिहार के वित्त मंत्री भी रहे। बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुशील मोदी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।"

Leave Your Comment

Click to reload image