देश-विदेश

तालाब में नहाने गए तीन की डूबने से मौत

 छतरपुर ,  छतरपुर जिले के रावपुर गांव में 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। दो मृतक बच्चे सगे भाई हैं और तीसरा बच्चा भी रिश्ते का भाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि इस घटना में रितिक अनुरागी (5), केसरी लाला अनुरागी (6) और 8 साल के विजय अनुरागी की मौत हुई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image