देश-विदेश

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीणजनों को किया जा रहा जागरूक

 टीकमगढ़ ,  कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जल निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही ग्रामों में घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है, जिसमें परिवारों की पूर्ण जानकारी ली जा रही है।

इसीक्रम में ग्राम नयाखेरा, गोपालपुरा भाटा, स्याग और परा खास में घर घर परिवार का सर्वे किया जा रहा है जिसमें हर परिवार से 52 विंदुओं पर जानकारी ली जा रही। सर्वे का मुख्य उद्देश्य ग्राम में जल की आवश्यकता और घरों की संख्या का आंकलन करना और ग्राम में होने वाले नल जल कनेक्शन की पूर्ण जानकारी प्राप्त करना है। साथ ही मिशन के तहत ग्रामीणजनों को पानी के उपयोग एवं पानी को बचाने के लिए ग्रामीणों से घर घर जाकर जागरूक किया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image