देश-विदेश

अस्‍पताल में राखी सावंत की हालत नाजुक, हो रही है एंजियोग्राफी, रितेश ने बताया हाल

 एक्‍ट्रेस, डांसर और 'बिग बॉस' फेम राखी सावंत अस्‍पताल में भर्ती हैं और गंभीर हालत में हैं। उन्‍हें मंगलवार रात को सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद मुंबई के अस्‍पताल में एडमिट किया गया था। बुधवार को राखी के पूर्व पति रितेश कुमार ने हेल्‍थ अपडेट देते हुए मीडिया से बात की। उन्‍होंने बताया कि राखी की एंजियोग्राफी की तैयारी हो रही है। उनकी हालत अभी क्रिटिकल बनी हुई है। रितेश ने इसके साथ ही फैंस से अपील की है कि वह राखी के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करें.

रितेश कुमार ने राखी सावंत का हेल्‍थ अपडेट देते हुए बताया, 'राखी जी एडमिट हैं, हॉस्‍प‍िटल में हैं। उनकी स्‍थ‍िति अभी काफी गंभीर है। कल हमलोग रात से अस्‍पताल में हैं। रात से उनको सीने में बहुत तेज दर्द हुआ। कल रात में उन्‍होंने श‍िकायत की कि उनको तेज दर्द हो रहा है और वह हाथ भी नहीं उठा पा रही हैं। साथ ही उनको सीने में सेंटर में दर्द हो रहा है।'

रितेश बोले- डॉक्‍टर्स ने हार्ट अटैक जैसा कुछ नहीं कहा है

रितेश से पूछा गया कि क्‍या यह हार्ट अटैक था? इस पर उन्‍होंने कहा, 'देख‍िए हार्ट अटैक की बात जहां तक है तो यह डॉक्‍टर ही बता पाएंगे। डॉक्‍टर्स से हमारी लगातार बात हो रही है, पर अभी तक कोई कॉन्‍सोलिडेटेड रिपोर्ट नहीं मिली है। उनका ईसीजी और ईको हो चुका है। अब वह उनकी एंजियोग्राफी की तैयारी कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image