देश-विदेश

दौर में देर रात भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर में घुसी कार, 8 लोगों की मौत

 

इंदौर में जिस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वह बुधवार देर रात हुआ. एक का रेत के खड़े डंपर में जा घुसी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर घाटाबिल्लौद के पास यह हादसा हुआ है.

मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है. बताया जा रहा है कि कार बेटमा के पास रतलाम पासिंग कार रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी. डंपर रेत से भरा हुआ था. घटना स्थल पर रेत बिखरी हुई है. इस हादसे में एक वृद्ध घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Leave Your Comment

Click to reload image