देश-विदेश

Lok Sabha Election Result 2024 Live: BJP रटती रही 400 पार पर अटक गई रफ्तार, क्या अब भी बनेगी मोदी सरकार

 लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, भाजपा बहुमत से काफी दूर दिख रही है. नतीजों में अभी इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है. अभी तक के नतीजों से लग रहा है कि भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा और पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. मगर खिचड़ी सरकार के भी संकेत दिख रहे हैं. जब तक सभी नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है. कई सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और कई सीटों पर हार-जीत के नतीजे आ गए हैं. आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. आज शाम तक देश की 542 लोकसभा सीटों के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे

जम्मू-कश्मीर के बारामूला लोकसभा सीट से उमर अब्दुल्ला की हार हुई है. वहीं,  राजस्थान के नागौर से हनुमान बेनीवाल ने भी जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी की ज्योति मिर्धा को चुनाव हराया है. इसके अलावा, भाजपा कैंडिडेट मंजू शर्मा भी जयपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है. एक ओर जहां पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से बात की है. वहीं अब राहुल गांधी शाम 5 बजे मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं. उससे पहले एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार दोपहर 3 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे.

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है, मगर भाजपा अपने अकेले दम पर बहुमत से दूर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बातचीत की है. सूत्रों ने यह दावा किया है. माना जा रहा है कि संभावित नतीजों को लेकर ही दोनों के बीच बातचीत हुई है. यह बातचीत ऐसे वक्त में हुई है, जब कांग्रेस ने कहा था कि वह टीडीपी और जदयू से संपर्क साधेगी और बात करेगी.

Leave Your Comment

Click to reload image