सैयद रेफात अहमद बंगलादेश के नये चीफ जस्टिस नियुक्त
ढाका । सुप्रीम कोर्ट परिसर में छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के उपरांत जस्टिस ओबैदुल हसन के पद से हटने के कुछ ही घंटों बाद सैयद रेफात अहमद को बंगलादेश का 25वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
जस्टिस हसन ने शनिवार दोपहर को इस्तीफा दे दिया जब भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के एक नेता ने श्री हसन से इस्तीफा देने की मांग करते हुए एक अल्टीमेटम जारी किया।